फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ramayana teaches the way to live: Atul Krishna

जीने का तरीका सिखाता है रामायण : अतुल कृष्ण

Tue, 26 Nov 2024 06:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Nov 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Ramayana teaches the way to live: Atul Krishna
जौरा बाजार। अमवा श्री दूबे में अतुल कृष्ण भारद्वाज ने सोमवार को यज्ञ के अंतिम दिन श्रीराम कथा का वर्णन किया। कहा कि दूसरों की संपत्ति चाहे कितनी भी मूल्यवान हो, उस पर हमारा कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि रामायण हमें जीने का तरीका सिखाता है। रामायण हमें आदर, सेवा, भोग, त्याग व बलिदान का ज्ञान देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान कण-कण में विराजमान हैं। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने दीन-दुखियों, वनवासियों, आदिवासियों के कष्ट दूर करते हुए उन्हें संगठित करने का कार्य किया एवं उस संगठित शक्ति के द्वारा ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया। उसी प्रकार आज भी समाज में व्याप्त बुराइयों को अच्छे लोगों को संगठित करके ही दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

श्री राम के राज्याभिषेक का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि बुराई और असत्य ज्यादा समय तक नहीं चलते। अंततः अच्छाई और सत्य की जीत होती है। अधर्म पर धर्म की जीत हमेशा होती आई है। श्रीराम के राज्याभिषेक के प्रसंग के दौरान पुष्पा की वर्षा कर भक्त झूमने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed