फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ramashray's problem should be resolved by evening: DM

शाम तक निस्तारित कराएं रामाश्रय की समस्या : डीएम

Sun, 14 Jan 2024 02:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Jan 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
Ramashray's problem should be resolved by evening: DM
कप्तानगंज थाना समाधान दिवस में शिकायते सुनते डीएम उमेश मिश्रा और एसपी धवल जायसवाल।
कप्तानगंज। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को डीएम और एसपी ने लाेगों की शिकायतें सुनीं। डीएम उमेश मिश्र के समक्ष सबसे पहले रोहुआ सतभरिया निवासी 65 वर्षीय रामाश्रय प्रस्तुत हुए। उन्हें देखते हुए डीएम ने हलका लेखपाल हरिशंकर कुशवाहा पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि रामाश्रय अपनी शिकायत लेकर जिला मुख्यालय आए थे। उसी दौरान इनकी समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया था। उनकी शिकायत का निस्तारण अभी तक क्यों नहीं हुआ। डीएम ने एसडीएम व्यास नारायण उमराव को शाम तक इनकी समस्या निस्तारण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि लेखपाल जितने बार रिपोर्ट देते हैं। उतने बार अलग-अलग होती है। समस्याओं के निस्तारण में जो भी लेखपाल और राजस्व कर्मी ढिलाही बरतें, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आबादी की जमीन पर किसी भी दशा में जरीब गिराने से परहेज करें। ऐसे मामलों को आपसी समझौता से समाधान करने की कोशिश करें। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि पुलिसकर्मी जमीन के मामले में राजस्व टीम के ही साथ मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण करें। व्यवधान डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। इस दौरान सीओ कुंदन सिंह, एसओ राजकुमार बरवार, एसएसआई सूर्यभान यादव, सुरेंद्र प्रजापति, मारकंडेय गुप्ता, विचित्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




0


मेरे नाम से 20 डिस्मिल जमीन है, लेकिन मौके पर कम जमीन होने के कारण मुझको 15 डिस्मिल जमीन मिली थी। वह भी पट्टे धारक कब्जा कर रहे हैं। तहसील से लेकर जिला तक दर्जनों बार दौड़ने के बाद कुछ नहीं हुआ। -रामाश्रय, रोहुआ सतभरिया।
विज्ञापन

0



ग्राम सभा पचार में वर्ष 2007 में 31 डिस्मिल जमीन खरीदी थी। मेरे जमीन को पिछले छह माह से कुछ लोग मेड तोड़ कर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जिसकी पैमाइश राजस्व टीम ने तीन बार की, लेकिन मुझको अभी तक कब्जा नहीं मिला। -शैलेंद्र कुमार गौतम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed