फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ram Navami festival began on temples

रामनवमी पर मंदिरों में मेला लगा

Fri, 15 Apr 2016 11:35 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 15 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami festival began on temples
श्रद्धालुआें ने मंदिरों में पूजा कर मां दुर्गा के चरणों में मत्था टेका। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। चैत्र नवरात्र पर जिले के सभी देवी-मंदिरों में शुक्रवार को मेला लगा रहा। विशेषकर खन्हवार मंदिर, जल्पा देवी मंदिर, धर्मसमधा मंदिर, खिरकिया मंदिर, लखरांव मंदिर, बुढ़िया माता मंदिर, गायत्री माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, हठी माता मंदिर, चेड़ा देवी मंदिर, सिंहासनी देवी मंदिर, दुबौली माता मंदिर, मैनपुर कोट, कुलकुला स्थान सहित अन्य कई देवी मंदिरों पर हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य मेला लगा रहा।
विज्ञापन


श्रद्धालुआें ने मंदिरों में पूजा कर मां दुर्गा के चरणों में मत्था टेका और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सभी मंदिर भक्तिगीतों से गूंजते रहे। पडरौना के बलुचहां स्थित लखरांव मंदिर में मेला लगा रहा। यूं तो पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, लेकिन दोपहर बाद जैसे ही मां सायरी का डोल मंदिर के पास पहुंचा, आरती उतारने और एक झलक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिला श्रद्धालु मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए मंदिर परिसर में कड़ाही चढ़ा रही थीं।
विज्ञापन


वहां दिन भर मेला लगा रहा। इसी तरह खिरकिया के प्राचीन दुर्गा मंदिर में भजन-कीर्तन होता रहा। यहां भी दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा के लिए आए थे। मंदिर में एक तरफ कड़ाही चढ़ाई जा रही थी तो एक तरफ पूजा करने में भक्त मगभन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां दुर्गा के मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित मां काली के स्थान के पास कुछ लोग प्रेतबाधा भी दूर कराने पहुंचे थे। पडरौना के बुढ़िया माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, अंबे मंदिर, हट्ठी माता मंदिर, गायत्री माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मोतीचक क्षेत्र के चेड़ा देवी मंदिर और सिंहासनी देवी मंदिर भी चैत्र नवरात्र पर मेला लगा रहा। दूरदराज गांवों के श्रद्धालुओं ने भी मेले का आनंद लिया।


कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार प्राचीन खन्हवार मंदिर में भी दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह से ही पहुंच गए थे। वहां दिनभर मेला लगा रहा। पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में अपनी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की। मन्नतों के अनुरूप महिलाओं ने कड़ाही चढ़ाई तथा भजन कीर्तन भी कराया।


इस मंदिर के पुजारी मुन्ना पांडेय ने बताया कि मां दुर्गा के दरबार से कोई भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। मेला स्थलों पर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खिलौने, चाट-पकौड़े, मिठाइयों और अन्य वस्तुओं की दुकानें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed