फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rally held and appeal to increase voting percentage

Kushinagar News: रैली निकाल मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील

Thu, 23 May 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Rally held and appeal to increase voting percentage
कसया। नगर के महंत अवेद्यनाथ नगर के सिसवा महंत चौराहे पर निर्वाण सेवा संस्थान के तत्वावधान में रैली निकालकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। बुधवार को निकली रैली का नेतृत्व भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोवर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने किया। कहा कि देश में लोकतंत्र का महाउत्सव चल रहा है। मताधिकार हम सभी का संवैधानिक अधिकार है। अपने मताधिकार का प्रयोग राष्ट्र, समाज और परिवार हित में अवश्य करें। श्री दुर्गा जी इंटर कालेज के प्रबंधक महेश पासवान ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। इसलिए राष्ट्रहित में सबसे पहले मतदान करें,फिर जलपान करें। समाजसेवी उदित वर्मा ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। रैली में लोगों से पहले मतदान फिर जलपान करने के लिए अपील किया गया। संस्था के प्रबंधक और मुंबई हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र कुमार राय के निर्देशन में संस्थान द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक हृदयानंद शर्मा, संजय सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, मन मोहन गोंड, अजय कुमार सिंह, सुभाष कुशवाहा, रमेश शर्मा, सत्य प्रकाश त्यागी, इम्तियाज अंसारी, अमित कुमार, इस्लाम अंसारी, जयराम सिंह, रामप्रीत सिंह, किशन कुमार, रामप्रीत गोंड़, विनोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed