फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rakesh was murdered for half a kattha of land, villagers stunned

Kushinagar News: आधा कट्ठा जमीन के लिए की गई राकेश की हत्या, गांव वाले सन्न

Fri, 14 Nov 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rakesh was murdered for half a kattha of land, villagers stunned
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहिराबारी गांव में करीब आधे कट्ठे जमीन के लिए राकेश की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गांव वाले सन्न रह गए। राकेश के परिजनों को थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि अचानक आरोपी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देंगे। घटना में शामिल आरोपी डब्लू, रंजित और राेशन, राकेश के साथ ओडीशा में रहकर एक साथ काम करते थे और दोस्तों की तरह रहते थे, लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक गोलबंद होकर हत्या कर दी। राकेश की हत्या के बाद पूरा परिवार टूट गया है।
विज्ञापन

राज कोकील और पटीदार सुभाष के बीच जमीन को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा था। इसके चलते जमीन पर कोई निर्माण नहीं करा रहा था। बीच में गांव वालों की पहल पर पंचायत हुई और जमीन का अदला बदली करा दिया गया। पूर्व में हुए विवाद में सुलह समझौता भी दोनों पक्ष कर लिए। दोनों परिवार के बीच तालमेल बेहतर हो गया था। राकेश आर्या अपने साथ तीनों आरोपी डब्लू, रंजित और रोशन को अपने पास उड़ीसा ले गया और काम दिलवाया।
विज्ञापन

चारों एक पास रहते थे। राकेश वहां पर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। कुछ दिन पूर्व राकेश विवादित जमीन पर बाउंड्री का निर्माण कराने के लिए घर आया था। राकेश के परिजनों ने निर्माण कार्य शुरू कराया तो आरोपी पक्ष के लोग रोकने लगे। गांव के लोगों ने मना किया तो आरोपी मनाने को तैयार नहीं थे, जिस जमीन के लिए विवाद चल रहा था, उसमें अधिकतर जमीन आबादी की थी। इसलिए दोनों पक्ष आसानी से एक-दूसरे को देने के लिए पंचायत में राजी हो गए। आरोपी पक्ष ने अपने हिस्से की जमीन पर कब्जा कर लिया तो उसकी नियत बदल गई और राकेश की जमीन पर हड़पने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदला-बदली में दिए गए जमीन के अंश को अपना बताकर विवाद शुरू कर दिया, लेकिन पीड़ित पक्ष बातचीत के माध्यम से समाधान में लगे रहे। इसके लिए राकेश अधिक पहल करता था। सूत्रों की मानें तो सुबह करीब आठ बजे घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों की उड़ीसा लौटने की तैयारी थी। वहीं से तैयारी कर घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। गांव वालों के अनुसार आरोपी परिवार की एक युवती हत्या के बाद भी मौके पर मौजूद रही और पीड़ित परिवार के सदस्यों को धमकी देती रही।
कानून से नहीं डरने की बात करती रही। हालांकि हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने घटना में शामिल युवती को भी हिरासत में ले लिया। वहीं चाकू से युवक की हत्या की जानकारी के बाद तमकुहीराज कस्बा स्थित सीएचसी परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मृत युवक के परिजन रोते-बिलखते रहे। सीएचसी परिसर से लोगों की भीड़ हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद पुलिस करीब एक घंटे विलंब से पहुंची।


हत्या के बाद सतर्क रही पुलिस
हत्या की सूचना के बाद पुलिस सतर्क रही। घटनास्थल पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ राकेश प्रताप सिंह, पटहेरवा, सेवरही, विशुनपुरा, तरयासुजान की पुलिस टीम पहुंची और गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। शांति व्यवस्था के बाबत गांव में तमकुहीराज, पटहेरवा व तरयासुजान थाने की पुलिस टीम कैंप कर रही है।




थाने में अचेत हो गए राकेश के पिता

जमीन विवाद में गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर परिजन इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। दोपहर बाद राकेश के पिता राज कोकील परिजनों के साथ कार्रवाई की मांग लेकर तमकुहीराज थाने पहुंचे। पुत्र के मौत से सदमे में रहे राज कोकील अचेत हो थाना परिसर में गिर गए। इसके बाद मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए भेजा। राकेश दो भाई और एक बहन है। इसमें राकेश बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed