फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rakesh of Bhagwanpur got three gold and two silver medals

Kushinagar News: भगवानपुर के राकेश को मिले तीन स्वर्ण व दो रजत पदक

Fri, 11 Oct 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Rakesh of Bhagwanpur got three gold and two silver medals
दुदही। ग्राम पंचायत गौरीश्रीराम के मिनी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को ब्लाॅक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनियर स्तर बालक वर्ग में भगवानपुर का राकेश निषाद तीन स्वर्ण व दो रजत सहित पांच पदक हासिल कर चैंपियन बना। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी आगामी 16 अक्तूबर को तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम विकास चंद व विशिष्ट अतिथि बीएसए डाॅ. राम जियावन मौर्य ने खेल ध्वज फहराए और पिछले वर्ष की चैंपियन गुड़िया को प्रज्ज्वलित मशाल सौंप कर प्रतियोगिता का शुरू कराया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की दौड़ के 100 व 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में राकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त की। इसी तरह पिंकेश गुप्ता ने 400 मीटर और 600 मीटर में राकेश प्रथम रहे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग दौड़ के 100 मीटर दौड़ में अंजनी, 200 मीटर अफरीना, 400 मीटर पल्लवी गोंड, 600 मीटर हसीना प्रथम रहीं। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग दौड़ के 50 मीटर में सागर, 100 मीटर में सागर, 200 मीटर सोनू व 400 मीटर में विक्की। इसी तरह प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में जारा, 100 मीटर में साहिना खातून, 200 मीटर में जारा, व 400 मीटर में आफरीना प्रथम रहीं। लंबीकूद बालक वर्ग में गुड्डू व बालिक वर्ग मे मीरा प्रथम रहे। खो-खो प्राथमिक स्तर बालक वर्ग दुदही, जूनियर स्तर बालक वर्ग दुदही, प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग भगवानपुर व जूनियर स्तर बालिका वर्ग में भगवानपुर की टीम विजई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में जूनियर स्तर बालक वर्ग में चाफ, जूनियर स्तर बालिका वर्ग में चाफ की टीम विजई रही। कंपोजिट विद्यालय गुरवलिया की आशी गुप्ता व ईशा पटेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्राथमिक विद्यालय रायपट्टी चाफ के छात्रों ने पीटी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंत में बीईओ नौरंगिया रजनीश द्विवेदी व कसया विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेल प्रतियोगिता का संचालन दुर्गेश सिंह ने की।

इसदौरान अभिमन्यु प्रसाद, अनिल कुमार मिश्र, अरुणेंद्र कुमार राय, रामनिवास जायसवाल, अशोक यादव, बांकेबिहारी लाल, योगेंद्र शर्मा, अनिल सिंह, देवेंद्र पांडेय, विद्या सिंह, ओपी सिंह, अलका ओझा, बालकृष्ण, विमलेश प्रताप सिंह, नन्हे प्रसाद, धनंजय मिश्र, मुनीब प्रसाद, सिद्धार्थ यादव,रवि आर्य, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed