फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rajya Sabha MP got membership of BJP

Kushinagar News: राज्यसभा सांसद ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

Fri, 20 Sep 2024 06:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Sep 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP got membership of BJP
पडरौना/जानकीनगर। भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने रामकोला विधानसभा क्षेत्र के बोदरवार मंडल के मठिया, कुंदुर, पटखौली, औरई कृतपुरा में भ्रमण कर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व का नेतृत्व का कर रहा है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान और नौजवानों को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन कर रही है। इस दौरान पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बजरंगी सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान मुरारी साहनी, विरेंद्र साहनी, शंकर साहनी, धर्मराज सिंह, संतोष मद्धेशिया, ईश्वर सिंह, जितेंद्र मिश्र, संतोष दुबे, गोरख साहनी, पप्पू सिंह, टुनटुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुशीनगर विधायक पीएन पाठक की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बतरडेरा, साखोपार, बहोरापुर, नरसर, दुर्गवलिया, बकनहा, तुर्कवलिया समेत विभिन्न गांव में संपर्क कर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में हर योजना का लाभ लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। सरकारी की सभी योजनाएं किसान, महिला और युवाओं के विकास के लिए समर्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राकेश जायसवाल, नरेश चौबे, संतोष सिंह, महेंद्र तिवारी, शैलेश सिंह, राजाराम पांडेय, रामायण सिंह, अशोक पांडेय, रसमजीत प्रसाद, रामू गुप्ता, विजय तिवारी, राजकुमार सिंह, सुनील गोंड़, संजय शुक्ला, अवधेश पांडेय, सुरेंद्र मिश्र, कन्हैया तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed