फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rajesh is the kingpin of human trafficking, police is on the lookout

Kushinagar News: मानव तस्करी का सरगना है राजेश, तलाश में पुलिस

Sat, 30 Aug 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rajesh is the kingpin of human trafficking, police is on the lookout
पडरौना। मानव तस्करी के मामले में फरार चल रहे बिहार के नरकटियागंज के आरोपी राजेश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गोरखपुर के नकहा पहुंची पुलिस ने मकान मालिक से आधार कार्ड की फोटो कॉपी लिया, लेकिन राजेश नहीं मिला। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि मानव तस्करी का खेल हरियाणा से दिल्ली तक फैला है, जिसका सक्रिय सदस्य राजेश बताया जा रहा है। हालाकि पुलिस अभी कुछ कहने से परहेज कर रही है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का खड्डा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी वीरेंद्र चौहान से करीब डेढ़ साल पूर्व संपर्क हुआ। युवती और वीरेंद्र के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच मोबाइल पर बातें होने लगीं। वीरेंद्र के बुलाने पर युवती आती-जाती रही। वीरेंद्र पर वह काफी विश्वास करती थी। वह कुछ माह पूर्व युवती को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बुलाया, वहां जाने के बाद युवती ने फोन किया तो वीरेंद्र ने स्टेशन पर मौजूद राजेश के नंबर पर फोन करने को कहा। राजेश से मिलने के बाद युवती ने वीरेंद्र को फोन किया तो उसने बताया कि उसके रूम पर जाओ, मैं भी वहीं पहुंच रहा हूं।
विज्ञापन

इसके बाद वीरेंद्र नहीं गया, लेकिन राजेश और वीरेंद्र ने मिलकर बिजनौर के रवि कुमार से 70 हजार में युवती को बेच दिया। करीब चार माह तक रवि युवती को बिजनौर के कांशीराम आवास में लेकर रहा। युवती जब भी वीरेंद्र का नंबर मिलाती थी तो स्विच आफ बताता था। वह मोहल्ले के एक महिला के मोबाइल से अपने भाई के पास फोन कर पूरी बात बताई। इसके बाद युवती के परिजन सक्रिय हुए और पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस की अभी तक के जांच में पता चला है कि बिहार के नरकटियागंज का मूल रूप से राजेश रहने वाला है।
विज्ञापन

गोरखपुर के नकहा में किराए के मकान में रहता है। हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शादी कराने के बहाने युवतियों को बेचता है। पुलिस की पूछताछ में वीरेंद्र ने बताया है। राजेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि मानव तस्करी गैंग से जुड़े बाकी सदस्यों का नाम सामने आ सकता है। फरार चल रहे राजेश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। खड्डा सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गोरखपुर जिस मकान में रहता था, वहां नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed