{"_id":"69e151f189d112a17e06b57a","slug":"raise-public-awareness-about-government-schemes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158199-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को करें जागरूक
Fri, 17 Apr 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित एडीआर भवन में बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत मध्यस्थ अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें मध्यस्थता में हो रही कठिनाइयों के संबंध में जानकारियां लेते हुए पीएलवी को प्राधिकरण के अलावा सरकार की अन्य सभी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
मध्यस्थ अधिवक्ताओं ने बताया कि वादकारियों को मध्यस्थता के लाभ के संबंध में जानकारी नही हो पाती है। इसकी वजह से वादकारी मध्यस्थता में भाग नहीं ले रहे हैं। जबकि मध्यस्थ पत्रावली में अधिकतर मामलों में मध्यस्थता सफल हो रही है। इससे न्यायालय में लंबित मुकदमों की संख्या लगातार कम हो रही है। इस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने पीएलवी को निर्देश दिया कि अपने-अपने कार्यस्थल के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को विधिक सहायता दें, जिससे प्राधिकरण के कार्यों का प्रचार-प्रसार हो सके।
इस दौरान ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शशिभूषण मिश्र, ओमप्रकाश पांडेय, अखिलेश कुमार मिश्र, विभूति यादव, पंकज कुमार राव, अभिमन्यु सिंह, जय प्रकाश प्रजापति, सुधीर यादव, अमिताब श्रीवास्तव, दिनेश यादव, रिंकू शाही, मनोरमा आदि मौजूद रहे।