फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rain wreaks havoc...electricity in 500 villages remains disrupted for the second day as well

Kushinagar News: बारिश का कहर...दूसरे दिन भी ठप रही 500 गांवों की बिजली

Mon, 06 Oct 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc...electricity in 500 villages remains disrupted for the second day as well
सुमही में तार पर गिरा पेड़। संवाद   
पडरौना। जिले में शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान गुल हुई बिजली रविवार को शहरी इलाकों में तो बहाल हो गई पर कस्बों और ग्रामीण इलाकों में अब तक आपूर्ति ठप है। हालांकि बिजली निगम के कर्मचारी सुबह से ही तार और पोल को सही करने में जुटे रहे, लेकिन शाम तक क्षतिग्रस्त बिजली के तार और पोल सही नहीं हो सके, जिससे 500 से अधिक गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन

पकवा इनार प्रतिनिधि के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुशीनगर से संचालित बुद्धा, रामाभार व पिपराझाम फीडर से बिजली आपूर्ति बहाल कराने में रविवार को भी विद्युत कर्मी क्षतिग्रस्त पोल, तार व ट्रांसफार्मर ठीक कराने में जुटे रहे। जेई रविप्रकाश ने बताया कि सबसे अधिक पिपराझाम फीडर क्षेत्र में नुकसान हुआ है। यहां अधिक पेड़ों के गिरने से पोल और तार टूटकर गिर गया है। उसे ठीक कराया जा रहा है। इसमें समय लगेगा। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही व तरयासुजान के विद्युत परिक्षेत्र में शनिवार को सुबह आई तेज हवा व भारी बारिश के चलते जगह-जगह बिजली के हाईटेंशन तारों पर पेड़ गिर जाने से 33 हजार की लाइन ब्रेक डाउन में चली गई है।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के 200 से अधिक गांव की बिजली 30 घंटे बाद भी गुल रही। बिजली विभाग के जेई अवधेश कुमार व तरयासुजान के जेई विकास साहनी का कहना है कि तेज हवा व बारिश से विभाग को काफी नुकसान हुआ है। एक एक कर सही को ठीक कराया जा रहा है। फाल्ट ठीक होने के उपरांत बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गिदहा चक बैरिया व बरौली विद्युत उपकेंद्र के तहत कुल 118 गांव की बिजली आपूर्ति शनिवार को भोर में करीब तीन बजे तेज हवा व बारिश के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुकरौली एसडीओ ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द ही सप्लाई चालू कर दिया जाएगा। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार बारिश होने से जगह जगह बिजली के तार टूट गए और पोल उखड़ गए थे जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। अवर अभियंता बख्तियार अहमद ने बताया कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। तरयासुजान प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के तेज हवा मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र में 36 घंटे से बिजली बाधित है। जेई विकास साहनी ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। कार्यपूरा होते ही बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार बीते दिन दिन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खड्डा कस्बा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की रात में कटी बिजली अब तक बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed