फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rain has increased the worries of farmers, survey of damaged crops has started

Kushinagar News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खराब हुई फसल का सर्वे शुरू

Sat, 12 Apr 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 12 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rain has increased the worries of farmers, survey of damaged crops has started
पडरौना। जिले में बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद खराब हुई गेहूं की फसल के नुकसान का सर्वे के लिए ब्लॉक पर तैनात एडीओ पंचायत को नामित किया गया है। विभाग का कहना है कि जिले में एक लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि पर गेहूं की खेती की गई है। इसमें से करीब 40 फीसदी गेहूं की मड़ाई हो चुकी है। शेष 60 फीसदी गेहूं की अभी खेत में है, जो बारिश से नुकसान होने की आशंका जताई जा रहे है। इसकी वास्तविक रिपोर्ट ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात एडीओ पंचायत सर्वे कर उपलब्ध कराएंगे। बुधवार की देर रात बिगड़ा मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को पूरे दिन रूक-रूक कर बारिश हुई थी। शुक्रवार की सुबह धूप निकलने से मौसम शुष्क हो गया, लेकिन किसानों का कहना है कि बारिश हो चुके नुकसान की भरपाई मुश्किल है।
विज्ञापन

जमीन पर गिर चुकी गेहूं की बाली के काला होना शुरू हो चुका है। ऐसे में फसल का दाना तो प्रभावित होगा ही जानवरों के लिए चारा की व्यवस्था में लगे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। दरअसल तेज आंधी के साथ आई बारिश से गेहूं की फसल गिर गई है। कहीं-कहीं जानवरों के चारा के लिए किसानों द्वारा स्वयं हंसिया से गेहूं काटकर बोझा तैयार किया गया है, ताकि उसकी मड़ाई कराकर चारा की व्यवस्था की जा सके। लेकिन गेहूं का डंठल भींग जाने से उन्हें फिर से सुखाना पड़ेगा नतीजा शारीरिक श्रम या, मजदूरी तो लगेगा ही गेहूं के दानों के काला हो जाने या मटमैला हो जाने की संभावना बढ़ जाएगी जिससे बाजार में गेहूं की कीमत कम मिलेगी। ऐसे में लगी लागत को निकालना भी कम मुश्किल कार्य नहीं होगा। छोटे किसान जो खुद गेहूं की कटाई कर लेते हैं उनके लिए आंधी पानी बड़ी समस्या बनकर आया। गेहूं के जमीन पर गिर जाने से उन्हें अब मशीन से कटवाने की की मजबूरी है नतीजा खेती की लागत तो बढ़ जाएगी लेकिन गेहूं की बाजार कीमत बढ़ने के बजाय घट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed