{"_id":"68d6ee82f699d9cda700465c","slug":"rain-damaged-roads-will-be-pothole-free-public-works-department-has-prepared-an-action-plan-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-146090-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, लोक निर्माण विभाग ने तैयार की कार्य योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, लोक निर्माण विभाग ने तैयार की कार्य योजना
Sat, 27 Sep 2025 10:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
कसया। लोक निर्माण विभाग द्वारा बरसात के बाद जिले में सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से लगभग 440 किलोमीटर सड़क को गड्ढामुक्त करने के लिए 250 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। अब तक 85 किलोमीटर सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष हिस्सों पर कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग का दावा है कि तय समय सीमा के भीतर सभी सड़कों को दुरुस्त कर गड्ढामुक्त बना दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग की सड़कें जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गईं थीं। जिसे विभाग की ओर से सर्वे कराकर 440 किमी सड़क गड्ढा मुक्त करने के लिए योजना बनाई गई थी। अब तक 85 किमी सड़क को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। शेष कार्य का निर्माण अभी चल रहा हैं। इस कार्य पर विभाग ढाई करोड़ रुपये खर्च करेगा। अब सड़कों को सुदृढ़ कर दिया जाएगा। बरसात होने से गड्ढे में तब्दील सड़कों से लोगों के आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कसया रामकोला मार्ग, अहिरौली से रामपुरपट्टी, टेकुआटार सोहसा मार्ग, फरीदपुर महुई, नरकटिया नैका छपरा मार्ग, कसया पडरौना से रमवलिया, रामपुर पट्टी से जनूबी कछुहिया संपर्क मार्ग पर गढ्ढों की काफी संख्या हो गई थी जिससे लोगों के आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विभाग की ओर से गढ्ढा मुक्त करने का कार्य चल रहा है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन तेज प्रताप सिंह ने बताया कि बरसात की वजह से कार्य में देरी हुआ था अब मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। समयावधि में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।