फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Railways confirmed final berth by defeating Delhi

Kushinagar News: दिल्ली को हराकर रेलवे ने कंफर्म की फाइनल की बर्थ

Fri, 27 Dec 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Railways confirmed final berth by defeating Delhi
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर काॅलेज फाजिलनगर के राजमालती स्टेडियम में चल रहे 19वें अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रुप ए के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एनई रेलवे लखनऊ ने थ्री एस क्रिकेट एकेडमी दिल्ली को शिकस्त दी। लो-स्कोरिंग रोमांचक मैच में दिल्ली ने तीन विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल की बर्थ कंफर्म की। ऑलराउंड प्रदर्शन से दिल्ली की बल्लेबाजी और गेंदबाजी आक्रमण को पस्त करने वाले लखनऊ के प्रशांत अवस्थी को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी और पांच हजार रुपये दिए गए। एनई रेलवे लखनऊ की जीत में गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा विकेटकीपर अभिषेक पांडेय के प्रदर्शन की भी चर्चा रही। उन्होंने विपरीत दिशा में हवा में छलांग लगाते हुए दो कैच और एक तीव्र स्टंपिंग करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित हुए मुकाबले में एनई रेलवे लखनऊ के कप्तान अंकित यादव ने टॉस जीता और थ्री एस क्रिकेट एकेडमी दिल्ली की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शरद मिश्र, डॉ. अश्वनी मिश्रा, डॉ. वीणा गुप्ता और केपी सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट की शुरुआत कराई। कप्तान के निर्णय को एनई रेलवे लखनऊ के गेंदबाजों ने सही साबित किया। दूसरे ही ओवर में राज नायक की गेंद पर पिछले मैच के शतकवीर अभिनव तेज राणा महज सात रनों के स्कोर पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे। 15 के ही स्कोर पर जीवन चित्तम राज नायक के ही गेंद का शिकार बने। दिल्ली के मध्य क्रम के बल्लेबाज अक्ष सिंघल, नमन शर्मा और अंकुर कौशिक भी अपनी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सके और महज 8.1 ओवरों में 51 रन के स्कोर पर दिल्ली के पांच मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद ऑलराउंडर अब्दुल वहाब ने टीम को निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ संभाला और 47 गेंदों पर 54 रन की पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहाब ने चार चौके और चार छक्के लगाए। थ्री एस दिल्ली क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 131 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लखनऊ से शमसुल हुदा, राज नायक, प्रशांत अवस्थी और त्रिशल त्रिवेदी को दो-दो विकेट हासिल हुए। फिरकी गेंदबाज शिवम दीक्षित को एक विकेट मिला। रेलवे के विकेटकीपर अभिषेक ने हवा में छलांग लगाते हुए दो कैच और एक तीव्र स्टंपिंग की।
विज्ञापन

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में 11 के स्कोर पर अन्नू कुमार और तीसरे ओवर में कीर्ति वर्धन आउट हो गए। दिल्ली के तेज गेंदबाज स्वरित की अंदर आती गेंदों के आगे दोनों बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पांडेय और निशांत राय भी स्वरित के गेंदबाजी की काट नहीं ढूंढ सके। अभिषेक ने 14 और निशांत ने पांच रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ की बल्लेबाजी लड़खड़ाती रही और सात ओवर में महज 36 रन के स्कोर पर रेलवे के चार प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान अंकित यादव और ऑलराउंडर प्रशांत ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 71 रन जोड़े। अंकित ने 36 गेंदों पर 40 तो प्रशांत ने 38 गेंदों पर 36 की पारी खेल टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया। इसके बाद शिवम दीक्षित ने अंत में दो छक्के लगाकर टीम को न केवल जीत दिलाई बल्कि रेलवे लखनऊ के लिए फाइनल की बर्थ कंफर्म की। फिरकी गेंदबाज अक्ष सिंघल को दो और कप्तान नमन को एक विकेट मिले। गेंदबाजी और बल्लेबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशांत अवस्थी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जबकि, दिल्ली के अब्दुल वहाब को बेस्ट बल्लेबाज, वहीं चार विकेट हासिल करने वाले दिल्ली के स्वरित यादव को बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट्री गुड्डू पांडेय, मो. आलम, गुलाम रिजवी के साथ आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों में कमेंट्री करने वाले सुमित मिश्र ने किया। अंपायर यूपीसीए पैनल के सतीश पांडेय और पवन यादव रहे। थर्ड अंपायर अशोक शर्मा,स्कोरिंग सतीश सिंह और रेफरी की भूमिका में संतोष सिंह रहे। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सेट स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर सचिन यादव ने की। इस दौरान शहीद के बड़े भाई रिटायर आरटीओ अजय त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता अभय त्रिपाठी, रामानुज पांडेय, सीओ जोश, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष राजन शुक्ला आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed