फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Railway ticket maker caught on second day too

Kushinagar News: दूसरे दिन भी पकड़ा गया रेल टिकट बनाने वाला धंधेबाज

Thu, 23 May 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Railway ticket maker caught on second day too
अवैध रेल टिकट कारोबारी गिरफ्तारप्रदीप कुमार विश्वकर्मा।
कप्तानगंज। आईआरसीटीसी की वेबसाइट में सेंध लगाकर रेल टिकट बनाने वालों की धर-पकड़ में जुटी आरपीएफ और अपराधा शाखा भटनी की टीम ने बुधवार को कुशीनगर के पास से टिकट बनाने वाले धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 13 हजार 667 रुपये कीमत के नौ अवैध रेल टिकट बरामद किए गए हैं। टिकट बनाने में उपयोग किए जा रहे उपकरण को भी टीम ने बरामद किया है।
विज्ञापन

आरपीएफ कप्तानगंज के एसआई गुलाब सरोज और अपराध शाखा भटनी के एसआई अरविंद कुमार ने संयुक्त टीम के साथ मंगलवार की शाम करीब 6:20 बजे कुशीनगर में सहज जन सेवा केंद्र पर छापा मारा। संचालक कसया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुंडेरा रतनपट्टी निवासी प्रदीप कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से यात्रा शेष के चार टिकट, जिसकी कीमत 7612 और यात्रा समाप्ति के पांच टिकट, जिसकी कीमत 6054 रुपये को बरामद किया गया। इसके अलावा एक मोबाइल, एक कंप्यूटर, एक सीपीयू, एक प्रिंटर और एक माउस को बरामद किया गया। आरपीएफ कप्तानगंज के एसआई गुलाब सरोज ने बताया कि आरोपी आईआरसीटीसी में अपना पर्सनल आईडी बनाकर और आईआरसीटीसी के सॉफ्टवेयर को हैक कर अवैध टिकट बनाता था। प्रत्येक टिकट को 100 रुपये से 500 रुपये अतिरिक्त लेकर बेच देता था। इस मामले में आरपीएफ ने आरोपी प्रदीप कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। जबकि इसके एक दिन पहले सोमवार को भी टीम ने एक सीएससी संचालक को अवैध रूप से टिकट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed