{"_id":"605f75f38ebc3ee64a356495","slug":"rail-kushinagar-news-gkp390038273","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल अधिकारियों का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल अधिकारियों का किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल अधिकारियों का किया घेराव
क्रॉसिंग बंद करने आए थे, सूचना पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और एसडीएम भी पहुंचे,
वार्ता के बाद कार्रवाई स्थगित हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर तरयासुजान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाले को बंद कराने आए रेलवे के अधिकारियों का आस पास के कई गांवों के लोगों ने घेराव किया। जानकारी होने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली वार्ता के बाद ढाला बंद करने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया।
शनिवार को रेलवे के अफसर आनंद कुमार, राकेश राव, संजय कुमार व एस लाल आरपीएफ, जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस के साथ तरयासुजान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाले को बंद कराने पहुंचे। जानकारी होते ही आस पास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच कर कार्रवाई का विरोध करने लगे। इसी बीच सूचना पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू व सपा नेता मधुर श्याम राय आदि भी मौके पर पहुंच गए। ये लोग अधिकारियों का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि इस ढाले से होकर आस पास के 20 से अधिक गांवों के लोगों का आना जाना रहता है। ढाला बंद हो जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोग ढाला बंद करने से पहले वहां ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग कर रहे थे। जानकारी होने पर एसडीएम तमकुहीराज एआर फारूकी भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मध्यस्थता करते हुए तत्काल हो रही कार्रवाई को स्थगित करा दिया। निर्णय हुआ कि यहां की वस्तु स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। अगले निर्देश के अनुसार कार्य किया जाएगा।
इस दौरान कृष्णा राय, संजय राय, सद्दाम हुसैन, चंदा राय, जुल्फकार अली, एकरार अंसारी, उमेश गुप्ता, विकास कुशवाहा, बैजनाथ कुमार, हीरालाल यादव, सुदामा मिश्र, अमर मिश्र, मुन्ना चौौहान, शंकर यादव, गोलू खान, नूरआलम आदि मौजूद रहे।