फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Raids to arrest the accused

Kushinagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश

Sat, 10 Feb 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Raids to arrest the accused
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश
विज्ञापन

पडरौना। शहर के घासी टोला मोहल्ले में तंज कसने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बाद तनाव बढ़ गया। पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। तनाव को देखते हुए तीसरे दिन भी पुलिस तैनात रही। टोले पर आने-जाने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।


शहर के घासी टोला में बुधवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट से तनाव बढ़ गया था। मोहल्ले के रहने वाले गुड्डू साहनी के घर उनके करीबी रिश्तेदार लक्ष्मीपुर गांव निवासी मनीष का आना जाना था। इसी दौरान मोहल्ले की एक युवती से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। घर से भागकर दोनों ने शादी रचा ली। इसके बाद युवती और मनीष के रिश्तेदार गुड्डू साहनी के परिवार से तनातनी बढ़ गई। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। मामला बढ़ता देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने गुड्डू साहनी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। तनाव को देखते हुए दोनों पक्ष के दरवाजे पर पुलिस तैनात है। बीच-बीच में कोतवाल और सीओ का भी आना-जाना लगा हुआ है। सीओ सिटी अभिषेक कुमार अजेय ने बताया कि घासी टोला में सुरक्षा की दृष्टिकोण से अभी पुलिस तैनात है। फिलहाल माहौल शांत है। फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed