{"_id":"6a4c02a7f96562e49f085159","slug":"raids-conducted-on-three-illegal-hospitals-ot-of-one-sealed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163214-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग का छापा, 3 अवैध अस्पताल मिले- 1 की ओटी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग का छापा, 3 अवैध अस्पताल मिले- 1 की ओटी सील
Tue, 07 Jul 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:01 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की टीम श्रीबालाजी अस्पताल पर पहुंची। अस्पताल खुला था, टीम ने वहां मौजूद संचालक से बात करने के बाद नोटिस चस्पा किया। नोटिस में कहा गया है कि अस्पताल का पंजीकरण हो तो कागजात के साथ तीन दिन के अंदर साक्ष्य प्रस्तुत करें और अस्पतालों का संचालन न करें। ऐसी दशा में अगर अस्पताल का संचालन होता मिला तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सिटी हास्पिटल के ओटी को सील करते स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथौली कस्बे में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को छापा मारा। जांच में तीनों अस्पतालों अवैध मिले। एक अस्पताल की ओटी टीम ने सील कर दी। बाकी दो अस्पतालों पर नोटिस चस्पा कर मरीजों का इलाज नहीं करने और पंजीकरण से जुड़े कागजों के साथ तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा।
मथौली कस्बे संचालित सिटी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. आरडी कुशवाहा के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर में पहुंची। अस्पताल संचालित करने वाली महिला संचालक पंजीकरण से जुड़ा कोई कागज नहीं दिखा सकी। टीम ने अस्पताल की ओटी को सील कर दिया।

Trending Videos
इसके बाद टीम श्रीबालाजी अस्पताल पर पहुंची। अस्पताल खुला था, टीम ने वहां मौजूद संचालक से बात करने के बाद नोटिस चस्पा किया। नोटिस में कहा गया है कि अस्पताल का पंजीकरण हो तो कागजात के साथ तीन दिन के अंदर साक्ष्य प्रस्तुत करें और अस्पतालों का संचालन न करें।
ऐसी दशा में अगर अस्पताल का संचालन होता मिला तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कस्बे से सटे संचालित शिवम अस्पताल पर टीम पहुंची।
ऐसी दशा में अगर अस्पताल का संचालन होता मिला तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कस्बे से सटे संचालित शिवम अस्पताल पर टीम पहुंची।
विज्ञापन
यहां के संचालक पंजीकरण से जुड़ा कोई कागजात नहीं दिखा सका और बताया कि पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया है। टीम की ओर से अस्पताल के संचालन पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया गया। इसके पहले भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से तीनों अस्पताल संचालकों को पहले भी नोटिस जारी की जा चुकी है।
बावजूद अवैध तरीके से अस्पतालों संचालन पर रोक नहीं लग पा रही है। डिप्टी सीएमओ व नोडल डॉ. आरडी कुशवाहा ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई सीएमओ के निर्देश के बाद होगी।
बावजूद अवैध तरीके से अस्पतालों संचालन पर रोक नहीं लग पा रही है। डिप्टी सीएमओ व नोडल डॉ. आरडी कुशवाहा ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई सीएमओ के निर्देश के बाद होगी।