फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   raid at fertilizer centre, took 21 samples

24 उर्वरक केंद्रों पर छापा मारा, 21 नमूने लिए

Thu, 23 Jul 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
raid at fertilizer centre, took 21 samples
कुबेरस्थान में खाद की दुकानों की जांच करते उपनिदेशक कृषि चौधरी अरुण कुमार। - फोटो : KUSHINAGAR
24 उर्वरक केंद्रों पर छापा मारा, 21 नमूने लिए
विज्ञापन

पडरौना। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की तरफ से अभियान चलाकर जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित उर्वरक की दुकानों और गोदामों पर छापा मारा गया। इसमें कुल 24 उर्वरक केंद्रों से 21 नममूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।

कृषि उपनिदेशक चौधरी अरूण कुमार ने बताया कि किसानों को उच्चकोटि के गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने जिले के उर्वरक दुकानों और गोदामों पर छापा मारने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में कृषि विभाग के अधिकारियों के तरफ से टीम बनाकर जिले भर में एक साथ छापा मारा गया, जिसमें पडरौना व खड्डा तहसील में 12 दुकानों से छह, कसया व तमकुही क्षेत्र में 15 दुकानों से 11 और कप्तानगंज व हाटा तहसील क्षेत्र में सात दुुकानों से उर्वरक के चार नमूने लिए गए। उर्वरक दुकानों और गोदामों से लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉक्टर बीआर मौर्या, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed