फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rahul Gandhi should become a real leader, not a reel one: Pramod Krishnam

रील के नहीं, रियल नेता बनें राहुल गांधी : प्रमोद कृष्णम

Thu, 01 Aug 2024 05:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi should become a real leader, not a reel one: Pramod Krishnam
कुशीनगर। कुशीनगर में बुधवार को कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी से जाति पूछे जाने के मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को रील का नहीं, बल्कि रियल नेता बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनगणना में सबकी जाति पूछने की बात करते हैं लेकिन भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल की जाति पूछी तो उन्हें कड़वा लग गया। राहुल गांधी अपनी जाति तो बताएं।
विज्ञापन



सूर्य मूर्ति प्राकट्य महोत्सव में शामिल होने आए कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को कसया में कहा कि राहुल गांधी ने बजट सत्र के दौरान मोदी सरकार को निशाने पर लिया था। महाभारत के चक्रव्यूह का दूसरा नाम ‘पद्मव्यूह’ बताया था। राहुल गांधी को रामायण, महाभारत से क्या लेना देना। संसद में राहुल कह रहे थे कि, हम तो चक्रव्यूह तोड़ेंगे। मुझे लगता है राहुल जी न तो अभिमन्यु हैं और न अर्जुन। वह क्या हैं उन्हें खुद ही नहीं पता। यह शोध का विषय है कि राहुल गांधी क्या हैं, और क्या बोलते हैं। बजट पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कहा कि इन्होंने देश को साठ साल हलवा समझकर खाया है। देश की संपदाओं को लूटा है। अब मोदी लूटने नहीं दे रहे हैं। इसलिए ये भारत की संस्कृति से, भारत के संविधान से, भारत की सभ्यता से और भारत के कानून से सबसे नाराज रहते हैं। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, पंकज कुमार गुप्ता, मनमोहन, अमित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


00
मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की
कुशीनगर पहुंचने से पूर्व देवरिया के भुजौली में विजय राय के आवास पर रुके आचार्य कृष्णम ने कहा कि विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य है भारत की संस्कृति को नष्ट किया जाए। ये देश में तालिबानी शासन चाहते हैं। जहां लव है वहां जेहाद नहीं हो सकता और जहां जेहाद है, वहां लव नहीं हो सकता। दुनिया का कोई धर्म यह नहीं बताता कि झूठ बोलकर रिश्ता बनाओ। यूपी में जबरन धर्मांतरण विरोधी कानून की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार का यह फैसला सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed