{"_id":"6ac6aa692e52c3d6dc0026c3","slug":"python-coils-around-nilgai-calf-in-sugarcane-field-calf-dies-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-169696-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ने के खेत में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को जकड़ा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ने के खेत में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को जकड़ा, मौत
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने अजगर के कब्जे से नीलगाय के बच्चे को छुड़ाया लेकिन नहीं बच सकी जान
- सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम, मृत नीलगाय के बच्चे को कब्जे में लेकर गई
रामकोला। नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर 13 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (भठही खुर्द) में बुधवार को गन्ने के खेत में अजगर ने एक नीलगाय के बच्चे को जकड़ लिया। नीलगाय के बच्चे को अजगर के कब्जे में देख खेत में काम कर रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने किसी तरह अजगर से नीलगाय के बच्चे को छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
गांव के लोगों ने बताया कि बुधवार को कुछ लोग गन्ने के खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर अजगर के कब्जे में फंसे नीलगाय के बच्चे पर पड़ी। अजगर ने हिरन को बुरी तरह जकड़ रखा था। यह देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद अजगर के चंगुल से नीलगाय के बच्चे को बाहर निकाला लेकिन लंबे समय तक जकड़े रहने के कारण हिरन दम तोड़ चुका था।
घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के मुकेश यादव मौके पर पहुंचे और मृत नीलगाय के बच्चे को कब्जे में ले लिया। टीम मृत हिरन को अपने साथ ले गई। गन्ने के खेत में अजगर मिलने की घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है।