फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Python caught from CO office premises

Kushinagar News: सीओ कार्यालय परिसर से पकड़ा गया अजगर

Thu, 09 Nov 2023 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Python caught from CO office premises
खड्डा सीओ आफिस के पास से निकला अजगर।संवाद
खड्डा। सीओ कार्यालय परिसर से वन विभाग की टीम ने बुधवार को एक अजगर को रेस्क्यू किया। इसके बाद टीम ने उसे जंगल में छोड़ दिया।खड्डा के सोहरौना स्थित सीओ कार्यालय परिसर में उगी झाड़ियों में मंगलवार की शाम एक अजगर दिखाई दिया था। सीओ संदीप वर्मा ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम उसे पकड़ती इसके पहले ही वह झाड़ियों में छिप गया। रात होने के बाद टीम वापस हो गई। बुधवार की सुबह पुन: डिप्टी रेंजर अमित कुमार तिवारी की अगुवाई में पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब दस फिट लंबे अजगर को पकड़ कर सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य के बुढ़वा जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस संबंध में डिप्टी रेंजर ने बताया कि जंगल नजदीक होने के चलते जंगली जीव इधर चले आते हैं। अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed