फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Purvanchal's enterprises will move forward with guidance, skills and funding understanding

Kushinagar News: मार्गदर्शन, कौशल और फंडिंग समझ से आगे बढ़ेंगे पूर्वांचल के उद्यम

Tue, 24 Feb 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal's enterprises will move forward with guidance, skills and funding understanding
सेवरही में जागृति उद्यम केंद्र पर प्रेस वार्ता करते निदेशक विश्वास पाण्डेय व अन्य।स्रोत-सोशल मी
तमकुहीरोड। छोटे और उभरते उद्यमों को आगे बढ़ाने में केवल पूंजी ही नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन, बाजार की समझ और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी अहम भूमिका निभाती है। इन्हीं पहलुओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जागृति उद्यम केंद्र पूर्वांचल इस वर्ष सात जिलों में 140 उद्यमों को इन्क्यूबेशन सहयोग देगा।
विज्ञापन

यह जानकारी इन्क्यूबेशन निदेशक विश्वास पांडेय ने दी। वे सोमवार को सेवरही स्थित उद्यम उपकेंद्र पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि केंद्र की तरफ से कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, संत कबीर नगर, मऊ और बलिया में चयनित उद्यमियों को करीब एक वर्ष तक व्यवसाय योजना निर्माण, मार्गदर्शन, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग और बाजार से जुड़ाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उद्यमियों को केवल मार्गदर्शन ही नहीं देते, बल्कि उनमें फंडिंग के अवसरों तक पहुंचने की समझ भी विकसित किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ग्रांट सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस वर्ष चयनित 140 उद्यमों में 50 प्रतिशत महिला नेतृत्व वाले उद्यम होंगे। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से छोटे व्यवसायों को व्यापक बाजार से जोड़ने की अपार संभावनाएं हैं, और महिला उद्यमियों को इस दिशा में सशक्त बनाना कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें कृषि एवं कृषि-प्रसंस्करण, हस्तकला एवं स्थानीय शिल्प, कपड़ा एवं फैशन, सेवा क्षेत्र और डिजिटल उद्यमों को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुभवी मेंटर्स के सहयोग और नेटवर्किंग के अवसर भी उद्यमियों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपने व्यवसाय को टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी बना सकें ।उन्होंने बताया कि जागृति उद्यम केंद्र अब तक 280 से अधिक उद्यमों को इन्क्यूबेशन सहयोग दे चुका है।
विज्ञापन

इस दौरान सौरभ जायसवाल, मनीष त्रिपाठी, बृजेश राय, बैकुंठ शुक्ल, अभिषेक कुमार, जितेश शर्मा, अजय यादव, नंदिता, सुश्मिता, ट्विंकल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed