{"_id":"65b577144880c33a7a03b284","slug":"purnendu-who-became-deputy-collector-was-felicitated-in-the-village-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-111560-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डिप्टी कलक्टर बने पूर्णेंदु का गांव में हुआ अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डिप्टी कलक्टर बने पूर्णेंदु का गांव में हुआ अभिनंदन
Sun, 28 Jan 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
कसया। यूपी पीसीएस परीक्षा 2023 के परिणाम में 13वें स्थान के साथ डिप्टी कलक्टर के पद पर चयनित हाटा विकास खंड के डुमरी चुरामनछपरा निवासी पूर्णेंदु मिश्र के यहां पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने उनका अभिनंदन किया व बधाई दी। नयी दिशा सचिव डॉ हरिओम मिश्र ने कहा कि जनपद के लिए यह गौरवशाली क्षण है। पूर्णेंदु मिश्र की यह सफलता सिविल सेवा की तैयारी में लगे युवाओं के लिए प्रेरक बनेगी। पूर्णेंदु के बड़े भाई जिला पीपीएम समन्वयक गोरखपुर अभय नारायण मिश्र ने कहा कि यह सफलता परिश्रम और धैर्य से मिली है। इस सफलता पर सभी परिजन अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इस दौरान चतुर्भुज मिश्र, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, सेवानिवृत्त प्रवक्ता मधुसूदन मिश्र, सुशील मिश्र, सतीश मिश्र, आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान चतुर्भुज मिश्र, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, सेवानिवृत्त प्रवक्ता मधुसूदन मिश्र, सुशील मिश्र, सतीश मिश्र, आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन