फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Purchase of wheat procurement centers incomplete preparation

क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की तैयारी अधूरी

Fri, 01 Apr 2016 11:49 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 01 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Purchase of wheat procurement centers incomplete preparation
क्रय केंद्र - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार की शाम बैठक में डीएम ने एक अप्रैल से गेहूं खरीद का निर्देश दिया था। लेकिन इसके लिए संबंधित         विभागों ने तैयारी पूरी नहीं की है।
विज्ञापन


गेहूं खरीद के किसी केंद्र पर किसान नहीं पहुंचे थे तो किसी पर केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं थे। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की विपणन शाखा, पीसीएफ केंद्र पटनी और साधन सहकारी समिति बाघनाथ को क्रय केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विपणन शाखा का केंद्र खुला हुआ था। वहां मौजूद केंद्र प्रभारी एसएमआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद मद का धन और बोरा केंद्र पर उपलब्ध है। क्षेत्र में गेहूं की फसल अभी पूरी तरह से तैयार नहीं होने से पहले दिन कोई भी किसान गेहूं बेचने केंद्र पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसान आते हैं तो नियमानुसार उनके गेहूं की खरीद की जाएगी। साधन सहकारी समिति बाघनाथ पर केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं थे। बैनर भी नहीं लगा था। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि केंद्र प्रभारी नहीं आए हैं।

इस बारे में डिप्टी आरएमओ निश्चल आनंद का कहना था कि क्रय केंद्र खुल गए हैं, लेकिन अभी वहां गेहूं की खरीदारी शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed