फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pulses became costlier by ten rupees per kg in ten days in kushinagar

महंगाई की मार: दस दिन में 10 रुपये प्रति किलो महंगी हुई दाल, रसोई का बजट बिगड़ा

Tue, 02 Aug 2022 09:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 09:51 AM IST
सार

दस दिनों के अंदर मैदा के दाम में वृद्धि हुई है। खरीदारी दस दिन पूर्व 2200 से 2300 रुपये क्विंटल आ रही थी। अब 26 रुपये क्विंटल हो गया है। ग्राहकों को 30 रुपये प्रति किलो दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Pulses became costlier by ten rupees per kg in ten days in kushinagar
किराना की दुकान पर दाल की खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आए दिन खाद्य सामग्री महंगी होती जा रही है। इससे गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। उन्हें परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। दाल दस दिन में ही दस रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। वहीं चक्की का आटा 26 रुपये तथा पैकेट का आटा 28 रुपये किलो पहुंच गया है। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दस दिनों में सब्जियों के दाम में भी वृद्धि हुई है। दस दिन पूर्व परवल 40 रुपये किलो बिक रहा था। जो अब 60 रुपये किलो हो गया है। इसी तरह सतपुतिया 20 से 30 रुपये, हरा मिर्च 40 से 60 रुपये प्रति किलो बाजार में मिल रहा है। इससे गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


दाम 10 दिन पहले- अब
अरहर 95 रुपये-105 रुपये
उड़द 90 रुपये -100 रुपये
मसूर 90 रुपये-100 रुपये
मूंग 100 रुपये-120 रुपये
मैदा 26 रुपये-30 रुपये
सूजी 28 रुपये-32 रुपये
नोट-सभी दाम प्रति किलो में हैं।

 

बोलीं गृहिणियां
रसोई से जुड़ा हर सामान महंगा हुआ है। गैस सिलिंडर, दूध, दही, छाछ, पनीर पहले ही महंगा हो चुका है। मधु त्रिपाठी, गृहिणी
आटा और दाल तक पर महंगाई का असर हुआ है। घर चलाने के लिए रसोई के बजट में कटौती करनी पड़ रही है। भाग्यश्री, गृहिणी
भोजन में प्रतिदिन दाल का उपयोग किया जाता है। दस दिनों में दस रुपये प्रति किलो बढ़ गया है। 105 रुपये किलो दाल बिक रही है। काजल देवी, गृहिणी
दस दिनों के अंदर हरी सब्जी के दाम में वृद्धि हो गई है। परवल 20 रुपये वृद्धि के साथ 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसी तरह मिर्च और सतपुतिया के दाम में उछाल आया है। इससे खरीदारी में कटौती की जा रही है। अनु देवी, गृहिणी

बोले दुकानदार
दस दिनों के अंदर मैदा के दाम में वृद्धि हुई है। खरीदारी दस दिन पूर्व 2200 से 2300 रुपये क्विंटल आ रही थी। अब 26 रुपये क्विंटल हो गया है। ग्राहकों को 30 रुपये प्रति किलो दिया जा रहा है। राजेश गुप्ता, दुकानदार

सूजी के दाम में वृद्धि हो गई है। दस दिन पहले ग्राहकों को 28 रुपये प्रति किलो बेचा जाता था। अब दाम बढ़ जाने से 32 रुपये में दिया जा रहा है। दस दिनों में दाल दस रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। खरीदारी महंगी करने पर दाम में वृद्धि करके बताने पर कुछ ग्राहक उलझ जाते हैं। गोलू, दुकानदार

दस दिनों के अंदर हरी सब्जियों के दाम में वृद्धि हुई है। इसमें परवल, सतपुतिया और मिर्चा के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दिनेश कुशवाहा, सब्जी विक्रेता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed