फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   publoc address system will st in tehsils

पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सुसज्जित होंगे सभी तहसील भवन

Fri, 01 Jan 2021 10:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
publoc address system will st in tehsils
पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सुसज्जित होंगे सभी तहसील भवन
विज्ञापन

सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के तहत अधिक लोगों तक पहुंचाए जा सकते हैं संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के सभी तहसील भवन पब्लिक एड्रेस सिस्टम (सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली) से सुसज्जित किए जाएंगे। ताकि तहसीलों में राजस्व विभाग से संबंधित अपनी जरूरतों के लिए आने वाले किसानों व अन्य लोगों को शासन-प्रशासन की तरफ से मिले जरूरी संदेशों को कलेक्ट्रेट से एक साथ पहुंचाया जा सके। इसके लिए सभी तहसीलों को कलेक्ट्रेट से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा।
सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं से जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक गोष्ठियां, बैठकें, कार्यशाला तथा अन्य प्रकार की सूचनाएं एक साथ काफी संख्या में लोगों तक पहुंचाई जा सकें, इसके लिए नए वर्ष में यह नई व्यवस्था शुरू की जाएगी। चूंकि, इसके पीछे जिला प्रशासन का सोच यह है कि प्रत्येक तहसील में करीब दो हजार लोग अपनी विभिन्न जरूरतों से हर दिन आते हैं। मौजूदा समय में जिले में छह तहसीलें हैं। वहां पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए इतने अधिक लोगों तक एक साथ जरूरी संदेश पहुंचाया जा सकता है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का अर्थ सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली है। यह एक ऐसी सार्वजनिक विद्युत प्रणाली है, जिसके जरिए किसी की आवाज या संगीत को किसी बड़ी इमारत या क्षेत्र में सुनाया जा सकता है। संक्षिप्त में इसे पीए सिस्टम के रूप में भी उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

जीएम पोर्टल से होगी उपकरणों की खरीदारी
एडीएम बताते हैं कि तहसीलों में यह सुविधा शुरू करने के लिए जनरल मार्केटिंग पोर्टल के जरिए उपकरणों की खरीदारी होगी। इसी पोर्टल के जरिए सरकारी क्षेत्र के लिए सामग्री की खरीदारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों के हितार्थ संदेश, बैठक, गोष्ठी, कार्यशाला आदि में किसानों व अन्य लोगों को आमंत्रित करने से संबंधित सूचनाएं देने के लिए जिले की सभी तहसीलों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए कलेक्ट्रेट से जोड़ा जाएगा। क्योंकि यहां से एक साथ काफी संख्या में लोगों तक संदेश पहुंचाना आसान होगा। इसके उपकरणों की खरीदारी जनरल मार्केटिंग पोर्टल के जरिए होगी।
-विंध्यवासिनी राय, अपर जिलाधिकारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed