{"_id":"6a14b8bc3f5a73fac902dc84","slug":"public-anger-erupts-over-power-cuts-and-snapping-of-dilapidated-wires-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160526-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिजली कटौती और जर्जर तार टूटने से फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिजली कटौती और जर्जर तार टूटने से फूटा लोगों का गुस्सा
Tue, 26 May 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 26 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के गांधी नगर, राजेंद्र नगर समेत कई मोहल्लों में अघोषित कटौती और तारों के बार-बार टूटने से नाराज लोगों ने सोमवार को बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। लोगों ने जर्जर तारों को बदलने और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। एक्सईएन ने जर्जर तारों को तत्काल बदलने का निर्देश दिया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुराने और जर्जर बिजली तार आए दिन टूटकर गिर रहे हैं, जिससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। रात के समय कई स्थानों पर तार टूटने से लोगों को भीषण गर्मी में रातभर जागकर समय बिताना पड़ रहा है। गांधी नगर, राजेंद्र नगर, स्वर्ण नगर, किदवई नगर और आजाद नगर समेत कई मोहल्लों में आए दिन तार टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे परेशान होकर सोमवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिजलीघर पहुंचे और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एक्सियन अरुण कुमार यादव से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और जर्जर तारों को तत्काल बदलने की मांग की। एक्सईएन ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जेई अवधेश कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद तार बदलने का कार्य शुरू करा दिया गया। प्रदर्शन में सभासद सुमित रौनियार, हिमांशु जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, मनीष रौनियार, अजय गुप्ता, संजय साह आदि मौजूद रहे।