फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pt. Deendayal wanted the welfare of the person

‘समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण चाहते थे पं. दीनदयाल’

Sat, 25 Sep 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pt. Deendayal wanted the welfare of the person
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर गरीब कल्याण मेला व प्रदर्शनी का उद्घाटन करते श्रम ? - फोटो : KUSHINAGAR
‘समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण चाहते थे पं. दीनदयाल’
विज्ञापन

पडरौना ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित मेला और प्रदर्शनी में बोले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
पडरौना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को जिले में भव्य तरीके से मनाई गई। ब्लॉक मुख्यालयों पर विविध कार्यक्रम हुए। पडरौना ब्लॉक मुख्यालय पर गरीब कल्याण मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री तथा सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य रहे।
उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास करना है। कुशीनगर वह धरती है, जहां भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। यह महावीर की कर्मस्थली भी है। भगवान बुद्ध और महावीर ने यहां मानवता का परचम लहराया था। उन्हीं के पद चिह्रों पर चलते हुए सरकार मानव कल्याण की विचारधारा अपना रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बरसात खत्म होते ही सड़कों का फिर से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निशुल्क गैस कनेक्शन, घर-घर शौचालय, निशुल्क बिजली, आयुष्मान कार्ड, निशुल्क खाद्यान्न आपूर्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि इन सभी योजनाओं के जरिए समाज के गरीब तबके को लाभांवित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि दो करोड़ 62 लाख रुपये से शौचालय निर्माण, एक करोड़ 32 लाख को निशुल्क बिजली, एक करोड़ 10 लाख को गैस कनेक्शन दिया गया है। इस कार्यक्रम को कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्ड सौंपा गया, जिसमें आयुष्मान कार्ड, गैस कनेक्शन, साइकिल वितरण, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल का वितरण आदि शामिल था। उन्होंने 51 बच्चों को साइकिल बांटा, जिसमें 33 लड़कियां और 18 लड़के थे। उन्होंने वाणिज्य उत्सव कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया, जिसमें उद्यमियों, हस्तशिल्पियों, व्यापारियों, महिला स्वयंसेवी समूहों की तरफ से लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने पोषाहार कार्यक्रम के तहत बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार किया।

इस अवसर पर डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, प्रदीप जायसवाल, अवधेश, केशव उपाध्याय, लल्लन मिश्र, पडरौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष बहुगुणा, विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, विवेक शुक्ला, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री मोहन चौहान, हंसराज कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, चिंटू शुक्ला, विजय शुक्ला सहित बीडीओ पडरौना, डीएसओ दिलीप कुमार, उप कृषि निदेशक बीआर मौर्य, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल, उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed