{"_id":"6ab03a47545e770bae0b0dee","slug":"provincial-level-sports-competition-begins-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-168383-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
कसया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से संबद्ध जन शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत की तरफ से शनिवार को 37वें प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शहर के महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से करीब 500 खिलाड़ी शामिल हुए।
शुभारंभ मुख्य अतिथि देवरिया विभाग प्रचारक दीपक, विशिष्ट अतिथि कुशीनगर विधायक पंचानन पाठक व पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने की। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक और बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवरिया के सह विभाग कार्यवाह डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने की। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र मिश्र ने आभार जताया।
इस दौरान जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय मंत्री डॉ. दुर्गा प्रसाद आस्थान, प्रदेश निरीक्षक जियालाल, शारीरिक प्रमुख देवेंद्र, विद्यालय प्रभारी रणजीत उपाध्याय, महेंद्र सिंह, रोशनी शर्मा, बिना मिश्रा, नीलम मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।