फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Providing benefits of schemes to eligible people is a priority: Minister in charge

पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता : प्रभारी मंत्री

Mon, 14 Sep 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Providing benefits of schemes to eligible people is a priority: Minister in charge
पडरौना। सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिले में कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके जरूरी अभिलेख और प्रमाणपत्र बनवाने में मदद की जाए।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के अलावा वालंटियर की तैनाती की गई है। कार्यक्रमों के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रमुख चौराहों, हवाई अड्डे, अमृत सरोवर, कृषि विश्वविद्यालय, सरकारी कार्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में दीप प्रज्ज्वलन और दिया जलाने के कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य केंद्रों पर फल वितरण के साथ विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। नगर निकायों के अलावा ग्रामीण, मलिन और मुसहर बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर कलश स्थापना व सेवा ज्योति प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम भी होंगे। खड्डा और विशुनपुरा विकासखंड में मुसहर परिवारों को आवास के लिए दिए गए पट्टों पर भूमि पूजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान पात्र और जरूरतमंद लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा। ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने में लोगों की मदद की जाएगी। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर दिव्यांगजनों को आवश्यक टूल किट वितरित की जाएगी। छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। अभियान में स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रमों पर भी जोर रहेगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के साथ सैम और मैम श्रेणी के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके पोषण स्तर में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed