फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Protests against Kotedar

­कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Tue, 10 May 2016 11:26 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 10 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Protests against Kotedar
अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते गौरी श्रीराम गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। दुदही विकास खंड के गांव गौरी श्रीराम के ग्राम पंचायत सदस्यों ने गांव के कोटेदार पर वितरण व्यवस्था में धांधली का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने डीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन


लोगों ने आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग भी की। गौरी श्रीराम के ग्राम पंचायत सदस्य सर्वेश पटेल, राजेश पटेल, इलियास, शनि पटेल, अशफाक अहमद आदि ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि उनके गांव के कोटेदार लोगों को राशन, केरोसिन और चीनी वितरण नहीं करते हैं।
विज्ञापन


इन लोगों का आरोप है कि इसके पूर्व की गई लिखित शिकायत के बाद आरोपों की जांच की गई थी, लेकिन दोषी पाए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे गांव के राशन कार्डधारकों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर पूरे मामले की जांच कराकर कोटेदार का लाइसेंस निलंबित करने की मांग की। इस मौके पर रविप्रकाश वर्मा, रविंद्र पटेल, मुस्तफा, त्रिलोकी वर्मा, मुस्तफा, हसनैन, मोहन खरवार, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed