फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Protests against encroachment on the sacred site.

Kushinagar News: ब्रह्मस्थान पर अतिक्रमण के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 28 Dec 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Protests against encroachment on the sacred site.
प्रदर्शन करते लोग।संवाद
गंगुआ बाजार। क्षेत्र के गांव माधोपुर बुजुर्ग के ग्रामीणों ने ब्रह्मस्थान की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध अतिक्रमण किए जाने के विरोध में तहसील प्रशासन शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। गांव के लोगों का आरोप था कि बेदखली के आदेश के बाद भी अवैध अतिक्रमण नहीं हटने से जनमानस काफी आहत है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दिया कि अवैध अतिक्रमण नहीं हटने की दशा में वह विरोध प्रदर्शन एवं अनशन करने को बाध्य होंगे। शनिवार को तमकुही विकास खंड के गांव माधोपुर बुजुर्ग के ग्रामीणों ने गांव में स्थित ब्रह्मस्थान पर पहुंच कर तहसील प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ग्रामीण केशव राय एवं श्रीकृष्ण पांडेय ने कहा कि ब्रह्मस्थान की भूमि राजस्व कर्मियों के लापरवाही के कारण राजस्व अभिलेखों में बंजर खाते में दर्ज है। खसरा में ब्रह्मस्थान दर्ज होने के बावजूद उक्त भूमि पर एक वर्ग विशेष के व्यक्ति द्वारा अवैध अतिक्रमण करके अवैध कब्जा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि वर्ग विशेष के व्यक्ति के खिलाफ तहसीलदार तमकुहीराज के न्यायालय से बेदखली एवं जुर्माने के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने काफी नाराजगी है। इस दौरान राजू प्रकाश श्रीवास्तव, सुदामा गुप्ता, बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।ै
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed