फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Protesting against the suspension of a colleague, Lekhpals started a strike

Kushinagar News: साथी के निलंबन का विरोध, लेखपालों ने शुरू की हड़ताल

Sat, 04 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Protesting against the suspension of a colleague, Lekhpals started a strike
कसया तहसील में धरना देते लेखपाल। संवाद 
कसया। लेखपाल संघ के तहसील मंत्री सुनील कुशवाहा को एसडीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। मंगलवार से लेखपाल संघ ने कार्रवाई के विरोध में कलमबंद हड़ताल शुरू कर दिया। लेखपालों का आरोप है कि मुख्यमंत्री जनता दर्शन गोरखपुर में जाने के लिए चार बार एसडीएम दबाव बनाए। किसी कारणवश जाने से लेखपाल ने मना किया तो निलंबित कर दिया गया। लेखपाल की बहाली जब तक नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नीलेश रंजन राव ने कहा कि लेखपाल 14 से 15 घंटे कार्य कर रहे हैं, बावजूद अधिकारी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। तहसील मंत्री लेखपाल सुनील कुशवाहा पर हुई कार्रवाई गलत है। इनके खिलाफ हुई कार्रवाई जब तक वापस नहीं ली जाएगी। तब तक तहसील में लेखपालों का कलमबंद हड़ताल जारी रहेगा। सोमवार की शाम को जूम मीटिंग में तहसील मंत्री को लगातार चार बार से गोरखपुर जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और इनकी बात नहीं सुनी जा रही थी। दोपहर बाद बैठक करने के बाद लेखपाल संघ तहसील सभागार में धरने पर बैठ गया। इस दौरान धर्मेद्र सिंह, अजय दुबे, सुनील कुशवाहा, कालिंदी यादव, कन्हैया यादव, राजन मिश्रा, सन्नी गुप्ता, अशोक कनोजिया, निशा निगम, गुलफसा खातुन, अकरम अलि, राजन पांडेय, पियूष धर द्विवेदी आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed