फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Protesting against the police administration

पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 28 Mar 2016 11:05 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 28 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Protesting against the police administration
भाजपा कार्यकर्ताआें का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को एडीएम से मिला। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। होली के दिन खोटही में दो पक्षों और उसके बाद पुलिस के साथ संघर्ष मामले में रामकोला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताआें का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को एडीएम से मिला।
विज्ञापन


भाजपा के इन लोगाें ने पुलिस का उत्पीड़न बंद कराने की मांग की। इनका कहना था कि पुलिस के भय से बहुत से लोग घर छोड़कर चले गए हैं, जिससे उनके घर की महिलाआें, बच्चों और मवेशियाें तक का जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक दीपलाल भारती, भाजपा नेता ब्रह्माशंकर चौधरी, अनिरुद्ध खरवार, रामानंद बौद्ध, सोहन कुमार राय, अनिरुद्ध शर्मा, हरिलाल कुशवाहा, राधेश्याम दीक्षित आदि सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी किए। इन लोगाें का कहना था कि खोटहीं की घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता पार्टी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही के साथ गांव में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां लोगों की दुर्दशा देखने के बाद जिला प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय लिया। इन लोगाें का कहना था कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर निर्दोष लोगों को प्रताड़ित कर रही है। पुलिस के भय से बहुत से लोगों ने घर छोड़ दिया है।


उनके घर की महिलाआें और बच्चाें को जहां भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है, वहीं मवेशियाें को भी चारा नहीं मिल रहा है। इन लोगों ने निर्दोषाें की प्रताड़ना रोकने और घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियाें के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed