{"_id":"6a2878e41266f9eccb06d060","slug":"protesters-demanded-the-construction-of-roads-and-drains-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-161452-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रदर्शन कर लोगों ने की सड़क और नाली निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रदर्शन कर लोगों ने की सड़क और नाली निर्माण की मांग
विज्ञापन
पडरौना। सिंधुआ बाजार के लोगों ने मंगलवार को पडरौना-दुदही मार्ग पर प्रदर्शन किया। लोगों ने बाजार की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और नालियों का निर्माण कराने की मांग की। नाराज लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पडरौना-दुदही मार्ग सिंधुआ बाजार, गोड़रिया होते हुए दुदही जाती है। वहां से यह मार्ग तमकुहीरात के रास्ते गोरखपुर-मोकामा एनएच मार्ग को जोड़ती है। इतना प्रमुख मार्ग होने के चलते कुछ वर्ष पहले सिंगल लेन से टू-लेन का निर्माण कराया गया। लेकिन सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं कराया गया। इसके चलते हर बरसात में सड़क पर घुटने भर पानी एकत्र हो जाता है। इसके चलते सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है। नाराज लोगों ने सिधुआ बाजार के पास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण कराने की मांग की।
इस दौरान अशोक कुशवाह, गुड्डू कुमार, पप्पू वर्मा, डॉ. कृष्णा कुशवाहा, सद्दाम अली, अमित कुशवाहा, तैयब अली, सुरेश प्रसाद साधु, प्रभुनाथ शर्मा, अलाउद्दीन सैफी, अली सैफी आदि मौजूद रहे।