फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protested electricity employee

बिजली कर्मियों ने दुर्व्यवहार पर दिया धरना

Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
protested electricity employee
बिजली कर्मियों ने दुर्व्यवहार पर दिया धरना
विज्ञापन

बिजली काटने पर मिली धमकी, जेई ने दी तहरीर
- उपभोक्ताओं पर लगाया बदसलूकी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। सुकरौली विकास खंड के बरौली विद्युत उपकेंद्र पर बीते मंगलवार की देर शाम मोतीपाकड़ गांव के उपभोक्ताओं पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर विद्युत कर्मियों ने धरना दिया। इस दौरान निगम के अवर अभियंताओं ने अहिरौली बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को विद्युत निगम की टीम बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए मोतीपाकड़ गांव में पहुंची थी। इसके बाद बकाया बिजली बिल के कारण कई उपभोक्ताओं का बिजली सप्लाई काट दी गई। इसके विरोध में उपभोक्ता मंगलवार की देर शाम बरौली विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। वहां तैनात संविदाकर्मियों से कहासुनी करते हुए बिजली का कनेक्शन जोड़ने की जिद्द करने लगे। इससे मामला गरमा गया। सूचना पर अहिरौली थाने से पुलिस बरौली स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में संविदाकर्मी दुव्यर्वहार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद बुधवार को बरौली विद्युत उपकेंद्र के जेई सत्येंद्र कुमार ने अहिरौली बाजार थाने के एसओ को तहरीर देकर उपभोक्ताओं पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में जेई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को धमकी दी गई। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की गई और बकाया बिजली बिल का भुगतान मांगने पर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसकी तहरीर एसओ को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed