{"_id":"5cb95c59bb04a88ac1e7fe8ff546e5f5","slug":"protest-to-demand-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला थानाक्षेत्र के पगार के मिश्रौली चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को फसलों का मुआवजा दिलाने, गांवों में साफ पानी उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
मौके पर किसी भी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग जाम कर दिया। जाम के आधे घंटे बाद नायब तहसीलदार विमलेश के पहुंचने पर जाम समाप्त हुआ। उन्हें आंदोलनकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। भाकियू के जिला प्रभारी गुलबदन यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मिश्रौली चौराहे पर धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के जिला प्रभारी गुलबदन यादव ने सरकार पर किसान विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में कोई निर्णय नहीं ले रही है। किसानों के गन्ना मूल्य का अब भी चीनी मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया है।
विज्ञापन
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और अधिकारी लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। धरने को रमाकांत तिवारी, उदयभान यादव, राकेश कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। धरने में नंदलाल प्रसाद, खुदूस अंसारी, राकेश कुशवाहा, राम औतार कुशवाहा, बद्री कुशवाहा आदि मौजूद रहे।