{"_id":"6a4eb1c45653fe1a9d053b22","slug":"protest-registered-by-planting-paddy-on-the-road-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-163368-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध
Thu, 09 Jul 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
कोहरगडी गांव मै खराब सड़क पर धान की रोपाई करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की कोहरगड्डी गांव के लोगों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने ग्राम सभा की बदहाल सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताते हुए सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गांव की सड़क समय पर मरम्मत के अभाव में जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गड्ढ़ों में बारिश होने पर पानी भर जाता है। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के साथ आसपास रहने वाले लोगों को जलजनित बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। सड़क मरम्मत कराने के लिए कई बार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र क्षतिग्रस्त गांव की सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान धर्मेंद्र गोंड, प्रकाश गोंड, हरि गोंड, लालजी गोंड, किशुंधारी यादव, तूफानी गोंड, हरिकिशुन सिंह, उमेश यादव, हसनैन खान, मीरा देवी, विमली देवी आदि मौजूद रहीं।