फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   protest

भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Mar 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
protest
भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्त आरक्षित पदों को भरे जाने की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार गौतम की अगुवाई में संगठन से जुड़े छात्र नेता जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए और कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम एस. राजलिंगम की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी राजेश लाल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों का कहना था कि देश के 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6074 पद रिक्त हैं। इसमें से 75 प्रतिशत आरक्षित श्रेणी के हैं। इसी तरह अन्य पिछड़े वर्ग के आधे से ज्यादा पद खाली हैं। इन लोगों ने रिक्त पदों को इसी कोटे से भरे जाने की मांग की। यदि मांग पूरी नहीं होती है तो भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय बेरोजगार मोर्चा, भारतीय युवा मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ, इंडियन रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन के साथ आंदोलन करने के लिए विवश होगा। इस दौरान भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुड्डू कुमार, मीडिया प्रभारी दुर्गेश कुमार गौतम, महासचिव अध्ययन राव अंबेडकर, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र मौर्या, भारतीय युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुड्डू कुमार आजाद सहित सुधीर विश्वकर्मा और अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed