फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Protest in Lucknow against the lathi-charge on lawyers.

Kushinagar News: लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Protest in Lucknow against the lathi-charge on lawyers.
पडरौना। जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं ने सोमवार को लखनऊ में अधिवक्ताओं का चेंबर उजाड़ने व लाठीचार्ज के मामले में प्रदर्शन किया। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया। प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे और अपनी मांगों का पत्रक डीएम महेंद्र सिंह तंवर को दिया। अधिवक्ताओं ने लखनऊ की घटना की निंदा करते हुए इसमें शामिल पुलिसकर्मी और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिला एवं शस्त्र न्यायालय के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि लखनऊ में अधिवक्ताओं का चेंबर उजाड़ने के दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सरकार से संघ मांग करता है कि दोषी कर्मचारियों और इसमें शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर सरकार अधिवक्ताओं के चेंबर का दोबारा निर्माण नहीं कराती हैं और उनके साथ अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई नहीं करने पर सड़क पर उतरने को अधिवक्ता बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री नागेंद्र पति तिवारी, उमेश चंद उपाध्याय, मुकेश चंद पांडेय, शशिभूषण दीक्षित, सतीश मिश्रा,दुर्गेश्वर दीक्षित,संजीव कुमार श्रीवास्तव, जनमेजय तिवारी,संजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कलेट्रेट बार एसोएशन, तहसीलदार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed