{"_id":"64ecf4017c9886bd36035667","slug":"protest-for-transformer-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-3749-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से नाराज गांव वालों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से नाराज गांव वालों का प्रदर्शन
Tue, 29 Aug 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
जेई के आश्वासन के बाद माने लोग, निगम कर्मियों पर मनमानी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। बार-बार ट्रांसफाॅर्मर जलने से नाराज राजमन छपरा टोल के लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग करते हुए जेई और एसडीओ पर मनमानी का आरोप लगाया।
टेढ़ी गांव के राजमन छपरा टोले पर लगा 10 केवीए का ट्रासंफाॅर्मर ओवरलोड के चलते जल जा रहा है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दस दिनों में दो बार ट्रांसफाॅर्मर जल चुका है। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग एक साल से गांव वाले कर रहे हैं। लेकिन जेई, एसडीओ सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।
इससे नाराज गांव वालों ने बिजली निगम के जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव के योगेंद्र कुशवाहा, बलिस्टर रावत, रविन्द्र तिवारी, दीनानाथ, अज़ीज़, वीरेन्द्र, कलावती देवी, सुभावती, खैरून, समशुन, फातमा का आरोप है कि बिजली निगम के अफसर फोन नहीं रिसीव करते हैं। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता नहीं बढ़वा रहे हैं।
विज्ञापन
जेई आनंद कुमार ने लोगों को समझाकर शांत कराया। जेई ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर का केबल जला था। उसे ठीक करा दिया गया है। अधिक लोड के कारण जल रहा है। क्षमता वृद्धि के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।