फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Protest for the repair of a dilapidated road

Kushinagar News: बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Protest for the repair of a dilapidated road
फाजिलनगर। एनएच-28 सके पिपरा रज्जब गांव से पटखौली जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल ळै। मंगलवार को ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पटखौली, देवीचक, बसडिला सहित कई गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग पिछले करीब दो वर्षों से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। इस मार्ग पर पीजी कालेज भी स्थित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई।सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिंह ने कहा कि सड़क क्षेत्र के कई गांवों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद लंबे समय से सड़क की मरम्मत या निर्माण नहीं कराया जाना ग्रामीणों की उपेक्षा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिम्मेदारों का कहना है कि सड़क का निर्माण जिला पंचायत ने कराया था। इसी वजह से वर्तमान में मुख्य निर्माणदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को सड़क का निर्माण कराने में तकनीकी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed