फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Protest against comments on Maurya society

Kushinagar News: मौर्य समाज पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 30 Aug 2025 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Protest against comments on Maurya society
पडरौना। राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा की तरफ से शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। इसमें मौर्य समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई करने की मांग की गई। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने कहा कि प्रियदर्शी सम्राट अशोक के राष्ट्रीय चिन्ह आज भी कायम हैं। रायबरेली के सकोन थाना क्षेत्र के पूरेचेरी निवासी आशीष तिवारी ने कुशवाहा समाज का नाम लेते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर टिप्पणी की है। इससे समाज की भावनाएं आहत हैं। महासभा से जुड़े लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम महेंद्र सिंह तंवर को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष केदारनाथ कुशवाहा, पारस कुशवाहा, उदय नारायण कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, नंदलाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed