{"_id":"6935da246c2e6ca6c409fd64","slug":"prostitution-was-being-carried-out-under-the-guise-of-a-spa-centre-three-arrested-centre-sealed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150326-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन गिरफ्तार, सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन गिरफ्तार, सेंटर सील
विज्ञापन
कसया। एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कसया थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने एक पुरुष व दो महिलाओं को गिरफ्तार कर स्पा सेंटर को सील कर दिया।
एएसपी कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने मौके से अवैध गतिविधियों में संलिप्त दो महिला और एक पुरुष को मौके से पकड़ लिया। इनके विरुद्ध स्थानीय थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आनंद पासवान निवासी रानी डीहा, थाना एम्स, गोरखपुर और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल फोन, 2000 रुपये नकद, सौंदर्य सामग्री व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। इस कार्रवाई में एसओ कसया अभिनव मिश्रा सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।