{"_id":"6883db448f7da8c5b602c552","slug":"prostitution-racket-busted-in-kushinagar-two-hotels-sealed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-142302-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर में देह व्यापार का भंडाभोड़, दो होटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर में देह व्यापार का भंडाभोड़, दो होटल सील
Sat, 26 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
सील किया गया पर्ल होटल। स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। सोशल मीडिया पर युवती और महिलाओं का एक होटल के अंदर का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस व प्रशासन सक्रिय हुआ।
शुक्रवार की देर शाम को कसया नायब तहसीलदार संदीप कुमार और सीओ कुंदन सिंह की मौजूदगी में प़ुलिस ने देवरिया रोड पर पर्ल होटल और हाईवे के किनारे उत्सव मैरिज लॉन में छापेमारी किया। पुलिस की छापेमारी में हुआ कि होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मच गया। देर रात दोनों होटलों को सील कर दिया गया। कसया थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे व कुशीनगर में संचालित अधिकतर होटलों में देह व्यापार की शिकायत एसपी और डीएम तक पहुंची थी। अफसरों के निर्देश पर शुक्रवार की देर शाम को एनएच-28 पर उत्सव मैरिज लॉन और देवरिया रोड पर स्थिति पर्ल होटल में नायब तहसीलदार और सीओ के नेतृत्व में टीम पहुंची।
पुलिस को देख वहां मौजूद युवक और युवतियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने होटल और मैरिज लॉन को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों स्थानों पर होटल व मैरिज हाल की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। दोनों जगह से 10 युवतियां और छह युवक गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा नायब तहसीलदार की मौजूदगी में मैरिज लॉन और होटल को सील कर दिया गया है। देर रात तक पुलिस और प्रशासन की टीम होटल पर जमी रही।