फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Prosperity will come from the promotion of farmers: Kalraj

किसानों की तरक्की से आएगी खुशहाली : कलराज

Sat, 16 Apr 2016 11:20 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 16 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Prosperity will come from the promotion of farmers: Kalraj
फाजिलनगर : सपहां गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और मंचासीन भाजपा के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
फाजिलनगर। केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि देश केेेेेे गरीब और किसान दोनों जब तक खुशहाल नहीं हो जाते देश तरक्की नहीं करेगा।
विज्ञापन

इसके लिए मोदी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

फाजिलनगर विकास खंड के सपहां ग्राम सभा में भाजपा की तरफ से शनिवार को आयोजित समरसता दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कलराज ने कहा कि पार्टी देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके पैतृक गांव, शिक्षा व निर्वाण स्थल को विकसित कर उनके सम्मान को और बढ़ाने का कार्य कर रही है।

वहीं, कुछ राजनीतिक दल अपने हित के लिए उनके नाम का उपयोग तो कर लेती हैं लेकिन दलित लोगों से केवल हमदर्दी बटोरने का प्रयास करती हैं। उनके सम्मान से उन्हें कुछ लेना देना नहीं है। कलराज ने कहा कि केंद्र सरकार ने फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जनधन योजना लागू कर किसानों और गरीबों की उन्नति के लिए सार्थक प्रयास किया है। वहीं मृदा की उपजाऊ शक्ति बचाने के लिए पूरे देश में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड देने का निर्णय लिया गया है। जिससे अनावश्यक रूप से उर्वरकों के प्रयोग पर रोक लग सके और किसानों का आर्थिक नुकसान न हो।
विज्ञापन


इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी संरक्षित की जा सकेगी। पूर्व विधान परिषद सदस्य रामाशीष राय ने कहा कि भाजपा जात पांत से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद में विश्वास करती है और देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वालों का हमेशा सम्मान करती है। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष दहारी प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम पांडेय, जिला महामंत्री दिवाकर मणि, विजय दुबे, विजयशंकर तिवारी, पुरुषोत्तम गुप्ता, श्रीकांत मिश्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप जलाकर हुआ। अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही तथा संचालन नंदा पांडेय ने किया। इस दौरान डॉ. कन्हैया शर्मा, ओमप्रकाश मल्ल, राणाप्रताप मिश्र, संजय श्रीवास्तव, दुर्गा पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, रामकिशुन प्रसाद, गणेश शर्मा, विद्याधर ओझा, सुनील उपाध्याय, नरेंद्र पांडेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed