{"_id":"63e6913b87da3c51070dd8c2","slug":"proposal-for-investment-of-rs-3260-crore-in-kushinagar-kushinagar-news-c-7-1-49516-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: कुशीनगर में 3260 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: कुशीनगर में 3260 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव
Sat, 11 Feb 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 के मौके पर जिले में निवेश कुंभ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में 3260 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव हुआ। इससे लगभग 20 हजार लोगों के लिए रोजगार का सृजन होने की उम्मीद है। इस मौके पर उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों, उद्योगपतियों और जनप्रतिनिधियों ने कुशीनगर जिले के विकास का संकल्प लिया। इस दौरान लखनऊ में चल आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के तहत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में लोगों को संबोधित करते हुए पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आज उद्योग और रोजगार के लिए स्वर्णिम दिवस है। कुशीनगर कृषि प्रधान क्षेत्र है। इस क्षेत्र में इसकी परिकल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि यहां इतना ज्यादा निवेश व उद्योग का सृजन होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि निवेशकगण/उद्यमीगण निवेश करें। उनके साथ जनप्रतिनिधि कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। विधायक रामकोला विनय गौड़ ने बैंकर्स की मीटिंग कराकर छोटे-छोटे उद्यमियों को भी सब्सिडी दिलाने में सहयोग करने की बात कही।
फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है। अपराध मुक्त प्रदेश बनकर उद्यमियों के लिए अनुकूल प्रदेश बन गया है। उन्होंने कहा जनपद में अनुकूल माहौल और अधिक से अधिक उद्योग स्थापना के अवसर हैं। उद्यमियों, व्यापारियों और निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इतना उद्योग लगाएं, जिससे यह जिला नंबर एक बन सके। तमकुहीराज के विधायक असीम राय ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक बनाने के प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ मैक्रो नहीं, बल्कि माइक्रो उद्योग पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएम रमेश रंजन ने उद्यमियों व निवेशकों का आभार जताया। डीएम ने कहा कि गोरखपुर मंडल में निवेश के मामले में गोरखपुर के बाद दूसरे नंबर पर कुशीनगर है। उन्होंने कहा कि निवेशक और उद्यमियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। डीएम ने कहा कि गन्ना, वन, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं।
मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 3260 करोड़ का निवेश का प्रस्ताव आ चुका है तथा 139 एमओयू (समझौता पत्र) हो चुका है, जिससे लगभग 20000 रोजगार का सृजन होगा। कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने भी संबोधित किया।