फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Property worth 64 lakhs seized of two gangster accused

गैंगस्टर के दो आरोपितों की 64 लाख की संपत्ति जब्त

Sat, 07 May 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Property worth 64 lakhs seized of two gangster accused
संप​​त्त जब्त करने की कार्रवाई करते पु​लसकर्मी। - फोटो : KUSHINAGAR
गैंगस्टर के दो आरोपितों की 64 लाख की संपत्ति जब्त
विज्ञापन

पडरौना। अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपितों की 64 लाख रुपये की अवैध संपत्ति शुक्रवार को जब्त कर ली। उनकी जमीन पर प्रशासन ने अपना बोर्ड लगा दिया है। पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई डीएम न्यायालय के आदेश पर की है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि डीएम न्यायालय में लालबहादुर निषाद निवासी सुबोधिया खुर्द थाना अहिरौली बाजार के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा चल रहा है। उसकी तरफ से अवैध रूप से अर्जित की गई अचल संपत्ति में अभियुक्त का अंश लगभग चार लाख रुपये तथा गैंगस्टर के अभियुक्त अक्षयवर चौधरी निवासी बढ़या बुजुर्ग थाना कोतवाली हाटा की तरफ से अवैध रूप से अर्जित की गई अचल संपत्ति का 1/6 अंश निर्धारण करते हुए कीमत लगभग 60 लाख रुपये अर्थात कुल 64 लाख रुपये की अवैध संपत्ति की जब्ती की गई।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में अहिरौली बाजार थाने के एसओ विवेकानंद यादव, हेड कांस्टेबल वंशगोपाल शर्मा, कांस्टेबल अमित यादव, शुभम यादव, धर्मेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल आरजू, निधि त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक सुनेश्वर प्रसाद, हल्का लेखपाल विश्व प्रकाश, रामानंद, प्रदुम्न राव और श्यामचंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed