{"_id":"b93e40f1df69331f4ca36f02d02ac284","slug":"promotions-handed-fourth-phase-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार थमा, चौथे चरण का मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार थमा, चौथे चरण का मतदान कल
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में चौथे चरण के मतदान के लिए मंगलवार की शाम से प्रचार थम गया।
पोलिंग पार्टियां प्रशासन की तरफ से निर्धारित केंद्रों से बुधवार को रवाना होंगी। चौथे चरण में 29 अक्टूबर को पडरौना, दुदही और विशुनपुरा ब्लॉक में मतदान होने हैं।
इन ब्लाकों के तहत आने वाले जिला पंचायत के 19 सदस्यों और क्षेत्र पंचायत के 469 सदस्यों के लिए मतदान होना है।
जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव के चौथे चरण में तीन ब्लाकों में 29 अक्टूबर को मतदान होना है। दुदही ब्लॉक में 29 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए जिला पंचायत के छह और क्षेत्र पंचायत के 149 सीटों के चुनाव के लिए 121 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
इस ब्लॉक के 270 बूथों पर 212781 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस ब्लॉक में 64 सामान्य, दो संवेदनशील, 19 अतिसंवेदनशील और 36 संवेदनशील प्लस बूथ चिह्नित हैं। इसी तरह से चौथे चरण में पडरौना ब्लॉक के तहत आने वाले जिला पंचायत के आठ तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 194 सीटों के चुनाव के लिए 150 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इस ब्लाक में बने 394 बूथों पर 287181 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस ब्लॉक में 23 सामान्य, 107 संवेदनशील और 12 अतिसंवेदनशील प्लस बूथ चिह्नित हैं। इसके अलावा विशुनपुरा ब्लॉक के तहत आने वाले जिला पंचायत के पांच और क्षेत्र पंचायत के 126 वार्डों के सदस्य पद के लिए 29 अक्टूबर को मतदान होना है। इन वार्डों में 99 मतदान केंद्रों पर 239 बूथ बनाए गए हैं।
इन बूथों पर 183399 मतदाता मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। इस ब्लॉक में 59 संवेदनशील, 32 अतिसंवेदनशील और आठ अतिसंवेदनशील प्लस बूथ चिह्नित किए गए हैं।
इन ब्लाकों के वार्डों के चुनाव के लिए ड्यूटी पर लगाई गई पोलिंग पार्टियां बुधवार को प्रशासन की तरफ से निर्धारित केंद्रों से रवाना होंगी।
पडरौना ब्लाक के तहत आने वाले जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए निर्धारित वार्डों में बने बूथों पर ड्यूटी पर लगी पोलिंग पार्टियां नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज से बुधवार को रवाना होंगी।
विशुनपुरा के लिए नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर और दुदही के लिए आदर्श एग्लो इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।