फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Projects worth eight crores approved in the area panchayat meeting

Kushinagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में आठ करोड़ की परियोजनाएं मंजूर

Thu, 14 Dec 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Projects worth eight crores approved in the area panchayat meeting
रामकोला। ब्लॉक सभागार में बुधवार को ब्लाॅक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से आठ करोड़ से बनने वाले विभिन्न परियोजनाओं का पास किया गया। बैठक में जिला और ब्लाॅक स्तर के कई अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इस पर सदस्याें ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

रामकोला क्षेत्र पंचायत की बैठक में ग्राम प्रधान राजेश राव ने आरोप लगाया कि गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्टाहार वितरण में धांधली कर रही हैं। इसके अलावा सदस्यों ने अपनी-अपनी ग्राम सभा में नए विकास कार्यों को स्वीकृत करने की मांग कर कई जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के नहीं आने पर नाराजगी जताते हुए डीएम को अवगत कराने की मांग की। बीडीओ ने समझाया कि विभिन्न जगहों पर चौपाल का आयोजन किया गया है, उसमें अधिकारी व्यस्त हैं। इसको अन्यथा न लें। ब्लॉक प्रमुख दिग्यविजय सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव का सर्वांगीण विकास करने के लिए संकल्पित हूं। इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वीकृत इन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण पूरा कराया जाएगा। शासन की तरफ से धन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी सर्वचंद्र मिश्र, प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार मौर्य, पूर्व अध्यक्ष कैलाश यादव, आनंद कुमार दीक्षित, सुग्रीव प्रसाद संत, डॉ. इंद्रजीत सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी जियाउल रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed